Advertisement

कानपुर में एक ऐसा अनोखा शिव मंदिर जहाँ जीवित शर्पो से होता है शिवलिंग का श्रृंगार देखने वालों का उमड़ता है हुजूम

कानपुर में एक ऐसा अनोखा शिव मंदिर जहाँ जीवित शर्पो से होता है शिवलिंग का श्रृंगार देखने वालों का उमड़ता है हुजूम
कानपुर में एक ऐसा अनोखा 200 वर्ष पुराना शिव मंदिर जहाँ जीवित शर्पो से होता है शिवलिंग का श्रृंगार, दिन में तीन बार शिवलिंग का रंग भी बदलता है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालो की भारी भीड़ उमड़ती है, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित श्री नन्देश्वर धाम मंदिर अनोखी धार्मिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है, जो भक्तों की आस्था को और भी गहरा बनाती है, यह मंदिर सरसौल विकासखंड के हाथीगांव में स्थित है, जो लगभग 200 वर्ष पुराना माना जाता है, यहां महाशिवरात्रि के तीसरे दिन एक विशेष और रोमांचक रस्म निभाई जाती है, जिसमें जीवित सांपों से भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप वाले शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है, यह परंपरा पिछले कई दशकों से चली आ रही है, और हर साल हजारों श्रद्धालु इसे देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं, परंपरा के अनुसार, महाशिवरात्रि के तीसरे दिन से पहले स्थानीय सपेरे जंगलों से सांपों को पकड़कर लाते हैं, और बाबा का श्रंगार शर्पो से करते है, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी लगभग एक दर्जन सांपों का इस विशेष श्रृंगार में उपयोग किया गया, सबसे पहले शिवलिंग को पारंपरिक तरीके से फूलों, बेलपत्रों और अन्य पूजा सामग्री से सजाया जाता है, उसके बाद इन सांपों को सावधानी पूर्वक शिवलिंग के आसपास छोड़ा जाता है, जहां वे स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं हुए शर्प शिवलिंग पर लिपट जाते हैं, यह दृश्य देखने में बेहद अद्भुत और भक्तों के लिए आस्था का प्रतीक होता है, पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद इन सांपों को सुरक्षित रूप से वापस जंगल में छोड़ दिया जाता है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें