हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 141 के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, एक डबल डेकर बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे कार सवार सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, बताया गया कि इको कार सवार यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से धौलपुर जा रहे थे, हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी, कार सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर जांच करते हुए कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,
Share: