Advertisement

मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम

मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के बसंतपुर मौजा गांव के पास आज रविवार की सुबह तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दूधिया की दर्दनाक मौत हो गयी, आक्रोशित परिजनों ने मिर्ज़ापुर सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया, मृतक 45 वर्षीय दूध व्यवसायी सतीश यादव उर्फ झगडू यादव थाना मड़िहान क्षेत्र के कुंदरुफ गांव निवासी थे, प्रतिदिन की तरह आज रविवार की सुबह अपनी बाइक से डेरी फार्म के लिए करीब सवा नौ बजे दूध लेकर निकले थे, जैसे ही बसंतपुर पहुंचे तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गयी, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मिर्जापुर–सोनभद्र मुख्य मार्ग जाम कर आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे, सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाते हुए, आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, तब जाम समाप्त हुआ, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही पूरा की ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें