कानपुर होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रंगों के साथ-साथ मिठाइयों की चमक भी बढ़ गई है, इस बार होली की मिठास में कुछ अलग ही बात है, जहां पारंपरिक गुझिया अब सोने और चांदी के खास वर्क से सजी हुई नजर आ रही है, ग्राहकों की द्वारा प्रीमियम गोल्ड और सिल्वर गुझिया की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है, जिसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा, गोल्ड गुझिया का भाव 31 हजार रुपये प्रति किलो रखा गया है, जबकि सिल्वर गुझिया 2100 रुपये प्रति किलो में ग्राहकों को लुभा रही है, कानपुर शहर के अशोक नगर इलाके में स्थित मशहूर पहलवान स्वीट्स इस बार इन लग्जरी गुझियाओं का केंद्र बन गया है, यहां गोल्ड वर्क वाली गुझिया न सिर्फ किलो के हिसाब से, बल्कि पीस के हिसाब से भी उपलब्ध है। एक सिंगल गोल्ड गुझिया पीस की कीमत 750 रुपये रखी गई है, दुकान के संचालक गौरव अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल भी इन खास गुझियाओं की बिक्री जबरदस्त रही, इस बार ग्राहकों का उत्साह उससे कहीं ज्यादा है, उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के भाव भले ही आसमान छू रहे हों, लेकिन त्योहार के मौके पर लोग अपने प्रियजनों को कुछ अनोखा और यादगार देने से बाज नहीं आते, यही वजह है कि गोल्ड गुझिया की डिमांड लगातार बढ़ रही है, इन गुझिया को पारंपरिक तरीके से ताजा खोया, मेवा, काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और अन्य ड्राई फ्रूट्स से भरपूर स्टफिंग तैयार कर सावधानी से भरा जाता है और फिर डीप फ्राई करके क्रिस्पी बनाया जाता है, अंत में असली 24 कैरेट एडिबल गोल्ड फॉइल या सिल्वर वर्क से सजाया जाता है,
Share: