Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने लूसा गांव में ₹27 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का पूजा पाठ के साथ नारियल फोड़ किया शिलान्यास

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने लूसा गांव में ₹27 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का पूजा पाठ के साथ नारियल फोड़ किया शिलान्यास
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के विभन्न क्षेत्रो में बीते एक सप्ताह के अंदर दर्जनों सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कर कार्य शुरू करा दिए, आज उसी कड़ी में राजगढ़ के लूसा गांव में ₹27 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत पूजा पाठ कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया, ऐसे मौके पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि यह सड़क निर्माण कार्य जमुना पाल के घर से लूसा गांव मे होते हुए मुख्य मार्ग तक लगभग 850 मीटर लंबाई में किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹27 लाख है, यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है, विधायक जी ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता क्वालिटी और मात्रा क्वांटिटी में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी प्रकार की शिकायत हो तो वे सीधे उन्हें अवगत कराएं, ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके, विधायक जी ने कहा कि इस सीसी रोड के निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी, विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्रवासियों को हर वो विकास की सौगात दे रहे है, जिसका ग्रामीणों को वर्षों से इन्तेजार था, इसके बाद विधायक जी अपने कई अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिये निकल गए ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें