Advertisement

मिर्ज़ापुर सक्तेशगढ़ के आश्रम में स्वामी जी ने मुख्यमंत्री के साथ मड़िहान विधायक को भी दिया आशीर्वाद

मिर्ज़ापुर सक्तेशगढ़ के आश्रम में स्वामी जी ने मुख्यमंत्री के साथ मड़िहान विधायक को भी दिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर सक्तेशगढ़ के आश्रम में आज स्वामी जी के दर्शन पूजन करने पहुंचे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ साथ पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन पूजन की, इस दौरान स्वामी जी ने मुख्यमंत्री के साथ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को भी अपना आशीर्वाद दिया, मुख्यमंत्री और विधायक मड़िहान महराज अड़गड़ानंद जी के साथ प्रवचन सभा में भी शामिल हुए, उसके बाद प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि चित्रकूट सहित मध्य प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों का अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक डाॅ विश्राम, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहें ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें