मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल चैत्र नवरात्र मेला में आयोजित विन्ध्य महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल विन्ध्य महोत्सव के मंच पर पहुंचने पर अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी के द्वारा विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल को विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश- नव निर्माण के 09 वर्ष’’ पर आधारित सूचना एवं जन सम्र्पक विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा प्रकाशित पुस्तिका को भेंट किया गया, इस दौरान विन्ध्य महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक दलो द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की गई, इस अवसर पर विधायक मड़िहान ने कहा कि सूचना विभाग के द्वारा प्रकाशित ‘‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश- नव निर्माण के 09 वर्ष’’ नामक पुस्तिका सरकार की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है, उन्होंने कहा कि इसे ले जाकर प्रत्येक बिन्दु/योजनाओ का अध्यन करते हुए लोग उसका लाभ उठा सकते है, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नौ वर्ष की उपलब्धियो की सभी विभागो की जानकारी इस पुस्तिका में शामिल है, मा0 विधायक ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास शहरी, ग्र्रामीण, पशुपालन विभाग, एन0आर0एल0एम0, उज्जवला योजना, घर-घर बिजली व हर घर नल योजना, मिशन शक्ति सहित केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस मेले में यह सांस्कृतिक पंडाल प्रचार प्रसार का अच्छा माध्यम बन रहा है, सूचना निदेशालय द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओ पर आधारित प्रदर्शनी को भी सराहा गया,
Share: