मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के कपसौर गांव के पास आज गुरुवार की सुबह करीब 06 बजे दर्दनाक सड़क हादसे हो गया, कपसौर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गयी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पर्चख्खे उड़ गए, दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जब कि कार सवार अन्य चार लोगों में तीन लोगो गम्भीर रूप से घायल हो गए, एक युवक बाल बाल बच गया, बताया गया कि ब्रेजा कार सवार लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, जो वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर वापस अपने घर मध्य प्रदेश लौट रहे थे, थाना पड़री क्षेत्र के कपसौर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में पीछे घुस गई, टक्कर इतनी जोरदार था कि कार के आगे हिस्से का पर्चख्खे उड़ गए, हादसे में कार चालक अखिल तिवारी की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज आगे की कार्यवाही पूरा किया,
Share: