प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने मकान का गृहकर संशोधित करने के एवज नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी को गिरफ्तार किया, मंगलवार को नगर निगम के जोन-7 फाफामऊ कार्यालय में तैनात महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी पर आरोप है कि मकान के बढ़े हुए गृहकर को संशोधित करने के एवज में शिकायतकर्ता फाफामऊ के शांतिपुरम गद्दोपुर निवासी शारिक अहमद द्वारा बताया गया कि उसकी मां के नाम दर्ज मकान का बढ़ा हुआ गृहकर संशोधित कराने के लिए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक राधा देवी 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, शारिक अहमद ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, प्रयागराज मंडल में की थी, शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मामले की जांच की और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई, मंगलवार 29 सितंबर को 14 सदस्यीय ट्रैप टीम नगर निगम के जोन-7 फाफामऊ कार्यालय में राजस्व निरीक्षक राधा देवी को कथित रूप से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया, गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी,
Share: