मिर्ज़ापुर में बीते कई दिनों हुई बारिश के बाद से गंगानदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ते हुये चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ते हुए 73.420 मीटर तक पहुंच। गया था, गंगानदी में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर तटवर्ती क्षेत्र के लोगो मे बाढ़ को लेकर हलचल बढ़ गयी थी, जिला प्रशासन की ओर से भी सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया था, कल बुधवार दोपहर बाद गंगानदी में पानी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से घटने लगी, जिससे तटवर्ती क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली, मिर्ज़ापुर जिले में गंगानदी का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है,
Share: