मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के महेशपुर गांव में जनपद सोनीपथ हरियाणा से अपने नाना के घर परिवार के साथ 10 वर्षीय बच्चा बंश सैनी पुत्र सोनू सौनी आया था, जो अचानक से गुम हो गया, जिसके बारे में परिवार के लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी, ड्रमण्डगंज पुलिस जांच पड़ताल करते हुए, 08 घण्टे में ही बच्चे प्रयागराज से बरामद कर उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया, थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज द्वारा बताया गया कि 10 वर्ष के गुमशुदा बालक बंश सैनी पुत्र सोनू सौनी निवासी समया जनपद सोनीपथ हरियाणा हालपता महेशपुर थाना ड्रमण्डगंज को जनपद प्रयागराज से बरामद कर उसके परिजन नाना रमन सिंह व माँ सुनीता को सुपुर्द किया गया, बालक अपने नाना के घर महेशपुर आया था,
Share: