मिर्ज़ापुर की पूर्व जिलाधिकारी IAS दिव्या मित्तल बीते कुछ दिनों पहले शासन को अपना त्यागपत्र दे दिया था, उसके बाद से राजनीतिक गलियारे में दिव्या मित्तल को लेकर मिर्ज़ापुर की राजनीति में बाजार गर्म हो गया था, कि IAS दिव्या मित्तल किसी राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो सकती है, आगामी विधानसभा चुनाव में मिर्ज़ापुर जनपद के किसी एक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती है, आज IAS दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने रुख को साफ़ कर दिया कि वह राजनीति में तो आएंगी, लेकिन किसी पार्टी में शामिल नही होंगी, सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि वह राजनीति में कदम रखेंगी, लेकिन किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनेंगी, उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति आम लोगों के मुद्दों और उनकी आवाज बनेगी, उन्होंने कहा कि हर मुद्दे का हिसाब मांगूंगी, किसी पार्टी का नहीं, मुझे आपका साथ चाहिए,
Share: