Advertisement

मिर्ज़ापुर परिवार परामर्श केन्द्र ने पांच बिछड़े दम्पत्तियों को साथ रहने के लिए किया राजी

मिर्ज़ापुर परिवार परामर्श केन्द्र ने पांच बिछड़े दम्पत्तियों को साथ रहने के लिए किया राजी
मिर्ज़ापुर प्रोजेक्ट मिलन परिवार परामर्श केन्द्र के तहत आज जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के बिछड़े दम्पत्तियों की काउन्सिलिंग की गई , जिसमे 05 बिछड़े दम्पत्तियो का आपस मे सुलह समझौता कराकर एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया, ये सभी बिछड़े दम्पत्ति घर मे होने वाली छोटी मोटी आपसी मतभेद व मनमुटाव के कारण एक दूसरे से काफी दिनों से अलग रह रहे थे, आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले कई बिछड़े दम्पत्तियों के बीच महिला परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों द्वारा काउन्सिलिंग किया गया, जिसमे से 05 दम्पत्तियों का आपस मे सुलह समझौता कराकर एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया, परिवार परामर्श केन्द्र प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र महिला उप निरीक्षक रीता यादव, निरीक्षक शशि तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी ममता तिवारी व सावित्री यादव, महिला आरक्षी पिंकी व ओपी सुनीता देवी सहित सदस्यगण कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, डा0कृष्णा सिंह व निर्मला पाण्डेय मौजूद रहीं ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें