मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगो को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया, जिसमे दो लोगो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जब कि तीसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया, घटना थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव के सामने नेशनल हाइवे की है, बताया गया कि मोटरसाइकिल सवार सभी युवक मध्य प्रदेश में बारात करके वापस अपने प्रयागराज जनपद लौट रहे थे, ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार तीनो को रौंद दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के ल8ये भेज दोनों मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही पूरी की ,
Share: