मिर्ज़ापुर के ग्राम चंदईपुर, विकासखंड सिटी में प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर के नवीन भवन में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल संग भूमिपूजन कर फीता काटकर शिलान्यास किया, रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को कचहरी की भीड़भाड़ से दूर बेहतर वातावरण में अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने की सुविधा प्राप्त होगी, कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय, एडीएम वि/रा विनोद कुमार सिंह सहित रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी मौजूद रहे,
Share: