मिर्ज़ापुर में गंगानदी का जलस्तर पिछले पांच दिनो से उतरते का सिलसिला लगातार जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली है, आज सोमवार की शाम 04 बजे केंद्रीय जल आयोग के जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगानदी का जलस्तर घटते हुए 74.620 मीटर तक पहुंचा गया है, पिछले चार घंटे में 08 सेंटीमीटर पानी घटा, जो 02 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे की ओर घट रहा है, पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में भर तेज बढ़ोतरी होते हुए, 76 मीटर को पार कर गया था, जिससे कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था, लेकिन पिछले पांच दिनों से धीरे धीरे करते हुए करीब 1.5 मीटर पानी का जलस्तर घटने से तटवर्ती क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है, आज सोमवार की शाम 04 बजे केंद्रीय जल आयोग के जारी रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा जलस्तर घटते हुए 74.620 मीटर पर रिकार्ड किया गया,
Share: