मिर्ज़ापुर गंगानदी पिछले चार दिनो तक बढ़ने के बाद बीते शुक्रवार से पानी का तेवर ढीला पड़ने से तटवर्ती क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली, 06 सितंबर रविवार की सुबह केंद्रीय जल आयोग के जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 74.970 मीटर दर्ज किया गया, पिछले दो घंटे से 01 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जल स्तर घट रहा है, पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होते हुए, 76 मीटर को पार कर गया था, जिससे कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था, बढ़ते पानी को देख गंगा किनारे बसे लोगो की मुश्किलें बढ़ गयी थी, लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर पानी घटते हुए 75 मीटर के नीचे पहुंच गया, मिर्ज़ापुर में गंगा का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है, आज सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग के जारी रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा जलस्तर 74.970 मीटर पर रिकार्ड किया गया
Share: