Advertisement

मिर्ज़ापुर क्षेत्राधिकारी सदर ने पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का किया निरीक्षण कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर पुलिस सतर्क

मिर्ज़ापुर क्षेत्राधिकारी सदर ने पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का किया निरीक्षण कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर पुलिस सतर्क
मिर्ज़ापुर क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्र व अग्निशमन अधिकारी (एफ.एस.ओ.) द्वारा आज संयुक्त रूप से प्रभारी निरीक्षक कछवां के साथ पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया, दरसल बीते दिनों कौशांबी में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में कई लोगो ने अपनी जान गवा दी थी, जिसके मद्देनजर मिर्ज़ापुर पुलिस सतर्क हो गयी है, मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद में पटाखा निर्माण, भंडारण एवं बिक्री स्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने को लेकर निर्देश दिया है, जिसको लेकर 05 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, आज क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्र व अग्निशमन अधिकारी (एफ.एस.ओ.) द्वारा संयुक्त रूप से थाना कछवां क्षेत्र में मुन्ने बाबू आतिशबाज के गोदाम एवं दुकान तथा अन्य पटाखा प्रतिष्ठानों की चेकिंग एवं निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को निर्देशित किया गया कि पटाखा निर्माण एवं भंडारण से संबंधित लाइसेंस, अनुमति की निर्धारित शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपायों एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता बनाए रखी जाए,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें