मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप गहरवार नेतृत्व में आज 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आरक्षण हटाओ को लेकर घंटाघर के मैदान से जुलूस निकाल कर यात्रा प्रारंभ कर नगर के विभन्न मार्गो से होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मिर्ज़ापुर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा, पत्रक में मांग किया गया है कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्म ,जाति, वर्ग के लोगों को बराबर सम्मान दिया जाता है, सभी जाति, धर्म, वर्ण के लोगों को समान नागरिकता वाले देश में समान अवसर प्राप्त होना चाहिए, लेकिन जातीय आरक्षण व्यवस्था सभी धर्म जाति वर्गों में भेद कर उनमें संघर्ष की स्थिति पैदा करता है, योग्य पात्र व्यक्ति उच्च पद प्राप्त नहीं कर पाते, जबकि जातिगत आरक्षण के चलते अयोग्य व्यक्ति भी उच्च पद प्राप्त कर लेता है जिससे देश में व्याप्त व्यापक पैमाने पर जातिगत हिंसा, विरोध और नौकरियो में आरक्षण, विद्यालयों में आरक्षण, शिक्षण संस्थानों में आरक्षण, निश्चित रूप से देश के युवाओं और युवा होनहारों को उनके अधिकारों से वंचित कर रहा है, जातिगत आरक्षण के चलते छात्र बिना मेहनत किए किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर उसका हिस्सा बन रहा है, जबकि दूसरी ओर क्षेत्र, गांव, देश का होनहार छात्र अच्छे नंबर लाकर भी अपने आप को योग्य साबित नहीं कर पा रहा है, जिससे उनमें कुंठा उत्पन्न हो रही है, आपसे निवेदन है कि देश के सभी नागरिकों को एकरूपता प्रदान करते हुए केवल भारत देशवासी के नाम से उनकी पहचान बनाने के लिए इस जातिगत आरक्षण को खत्म करें, जातिगत आरक्षण के चलते देश में हो रहे हिंसा को खत्म करें, इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे,
Share: