Advertisement

लाखो रुपये कैश देखकर नियत हुई खराब रच दी 9 लाख 70 हजार फर्जी लूट की साजिश पुलिस ने किया खुलासा

लाखो रुपये कैश देखकर नियत हुई खराब रच दी 9 लाख 70 हजार फर्जी लूट की साजिश पुलिस ने किया खुलासा
भदोही के थाना औराई क्षेत्र में शुक्रवार को 9 लाख 60 हजार रुपए की फर्जी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया, पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने खुद अपने दोस्त इमरान के साथ मिलकर रकम हड़पने के लिए लूट का फर्जी नाटक रचा था, पुलिस ने दोनों को उस समय धरदबोचा जब वे पैसे का बंटवारा करने की तैयारी कर रहे थे, मामला 7 अगस्त शुक्रवार का है, थाना औराई क्षेत्र में 9 लाख 60 हजार रुपये की लूट होने की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरा बन्दी शुरू कर दी, पुलिस को पीड़ित द्वारा बताया कि उसने औराई स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से अपने दोस्त इमरान के साथ 9 लाख 70 हजार रुपये निकाला था, लीलाधरपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोककर पैसे लूट लिए, पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के मार्गो पर लगे cctv चेक करते हुए जांच शुरू की, जिसमे पुलिस को पीड़ित की कुछ बातें संदिग्ध लगीं, पुलिस को गुलाम आजाद ने पूछताछ में बताया कि वह एक्सिस बैंक की एजेंसी चलाता है और उसे इसमें कमीशन मिलता है, 7 अगस्त को उसने औराई की एक्सिस बैंक शाखा से करीब 9 लाख 70 हजार रुपये निकाले थे, लाखो रुपये देखने के बाद गुलाम आजाद के मन में लालच आ गया, और उसने अपने दोस्त इमरान के साथ मिलकर पैसा हड़पने की योजना बनाई, जिसमे लूटे की झूठी कहानी बनाई गयी, रविवार को भदोही एसपी अभिनव त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि फर्जी लूट की साजिश में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर लिया गया, दोनो के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हये आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें