Advertisement

मिर्जापुर कछवा क्षेत्र के खैरा में कल हुए गोली कांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर कछवा क्षेत्र के खैरा में कल हुए गोली कांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर थाना कछवा क्षेत्र के ग्राम खैरा चौराहे के पास कल हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, कल थाना कछवां क्षेत्र ग्राम खैरा चौराहा के पास में समोसा खरीद रहे युवक मनीष पाण्डेय पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगो ने फायरिंग कर दिया था, युवक मनीष पाण्डेय के दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था, बताया गया कि पुरानी रंजीश को लेकर उस पर गोली चलाई गई थी, आरोपियों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा पुलिस की तीन टीमों का गठन किया था, पुलिस ने गोली कांड के आरोपी विवेक सिंह और अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बताया कि गांजा विक्रेताओं से प्रतिदिन 100 रुपए की वसूली करता था, कछवां के छोटे बाजारों में अवैध वसूली करने के लिए कई युवा गिरोह सक्रिय हैं, उसी अवैध वसूली में वर्चस्व बनाने के लिए गोली कांड हुआ ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें