Advertisement

बदायूं में HPCL प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक को प्लांट के अंदर गोली मार की गयी हत्या

बदायूं में HPCL प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक को प्लांट के अंदर गोली मार की गयी हत्या
बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक को प्लांट के अंदर घुसकर हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई, हमलावर ने इस घटना को प्लांट के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया, इसके बाद हमलावर भाग गये, दोहरे हत्याकांड से पूरे प्लांट में सनसनी फैल गई, हमलावर आज बृहस्पतिवार की दोपहर प्लांट में घुसकर प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा उनकी हत्या कर दी, मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने दो से तीन गोलियां दोनों को मारी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, वारदात से प्लांट में चीख-पुकार मच गई, इस बीच हमलावर मौका पाकर वहां से भाग निकले, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने का आरोप प्लांट में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर रह चुके पूर्व कर्मचारी पर लगा है, बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकालने पर विवाद चल रहा था, इससे पूर्व प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की गई थी, उक्त मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें