बहराइच के थाना रूपईडीहा क्षेत्र के बसंतपुर उदल ग्राम में जमीन विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां, पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया, बताया गया कि जमीन बिक्री की रकम न मिलने के विवाद में युवक ने अपने ही माता-पिता, दादी और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी, वारदात के दौरान बीच-बचाव करने आए बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया, घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है, तहरीर के अनुसार, वादी गुरूदेव पुत्र बदलूराम वर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे उन्हें घर के भीतर से शोर-शराबे और चीखने की आवाज सुनाई दी, जब वह अपने कमरे से बाहर निकले तो देखा कि उनका छोटा भाई निरंकार, पिता द्वारा बेची गई जमीन और गहनों की रकम न दिए जाने को लेकर विवाद कर रहा था, विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि निरंकार ने आवेश में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और माता-पिता, दादी तथा बहन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, हमले में चारों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल पहुंचाया, जहा उसके माता, पिता, दादी व बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,
Share: