हमीरपुर के बिजली विभाग के मुख्यालय में तैनात एक महिला कर्मी ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तैनात एक्सईएन को एक के बाद एक छह थप्पड़ जड़े, आरोप है कि एक्सईएन महिला को जबरन केबिन में बुलाकर छेड़खानी करते थे, महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है, वहीं महिला का थप्पड़ मारते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, हमीरपुर बिजली विभाग के कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी का आरोप है कि संबंधित एक्सईएन उसे बार-बार फोन कर अपने केबिन में बुलाते थे, इस दौरान वह उसका हाथ पकड़ते और अश्लील बातें करते थे, महिला के मुताबिक, अधिकारी हाथ की रेखाओं का हवाला देकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करते थे, उस पर घर आकर चाय पीने का दबाव भी बना रहे थे, तंग आकर शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने अधिकारी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी, आरोपी एक्सईएन ने बताया कि उनकी जिले में कुछ ही दिन पहले तैनाती हुई है, उन्होंने महिला कर्मचारी से केवल काम समय से पूरा करने के लिए कहा था, उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं,
Share: