मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल व एसओजी, सर्विलांस की पुलिस टीम ने असलहों की तस्करी करने वाले दो लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 गन 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, एक अद्धी 303 बोर, व 303 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किया, पुलिस जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के आधार देवरहा बाबा आश्रम स्थित तालाब के सामने से जंगल की ओर जाने वाली कच्ची सड़क ग्राम बघरा तिवारी के पास से मोटरसाइकिल सवार 1.कैश खान पुत्र बदरुद्दीन खान निवासी चितावनपुर थाना कोतवाली देहात व 2.रमजान पुत्र जुल्फेकार निवासी राजाबारी भागदेवर बघरा तिवारी थाना विध्याचल 01 गन 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, एक अद्धी 303 बोर, व 303 बोर का तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, पुलिस ने धारा 3/7/25/4 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा, मोटरसाइकिल संख्या UP63R0512 का कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया,
Share: