Advertisement

वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के पास पीएसी जवान की कार्बाइन सड़क पर गिरने से चली गोली तीन घायल

वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के पास पीएसी जवान की कार्बाइन सड़क पर गिरने से चली गोली तीन घायल
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के से सटे नंदू फरिया गेट के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान की कार्बाइन कंधे से सरककर अचानक सड़क पर गिर गई और उससे फायर हो गया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली सड़क पर लगी, जिससे सड़क की गिट्टी उछल कर पास मौजूद दुकानदारों के हाथ और पेट में जाकर लग गयी, जिससे तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए, घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए फायर होने की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई, गनीमत रही कि गोली सड़क पर लगी, कोई बड़ा हादसा होने से बच गया, गोली सड़क पर लगते ही सड़क की गिट्टी छटक कर मौजूद लोगो को लग गई, बताया गया कि 9MM की कार्बाइन की गोली काफी ठोस होती है, गोली जमीन पर लगते ही तेज रफ्तार से सड़क की गिट्टी छटक कर लग गयी, जो पास के एक दुकान में तीनों काम करते है, तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिसमे निक्की गुप्ता, रामबाबू, व विकास यादव शामिल है, सभी घायल को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि PAC का जवान कारबाइन लेकर आया, तभी गोली चल गयी, PAC जवान का अमरनाथ चौहान जो 48 वीं बटालियन का है, पुलिस फायर होने के कारणों की पड़ताल कर रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें