Advertisement

मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन आल आउट के तहत चेकिंग अभियान का किया आकस्मिक निरीक्षण

मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन आल आउट के तहत चेकिंग अभियान का किया आकस्मिक निरीक्षण
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा ऑपरेशन आल आउट के तहत जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में जाकर डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के डियूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया, “ऑपरेशन आल आउट” के तहत थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महत्वपूर्ण चौराहों पर ड्यूटीरत थाना व यातायात पुलिस कर्मियों की आकस्मिक चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “ऑपरेशन आल आउट” के तहत समस्त थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस टीमों द्वारा बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाए, चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट, तीन सवारी, काली फिल्म लगे वाहन, अवैध संशोधित नम्बर प्लेट, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच करते हुए अवैध मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र, व अपराधियों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाये, एसपी ने थाना मड़िहान के तिराहा व कस्बा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें