Advertisement

मिर्ज़ापुर एस.एन. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित

मिर्ज़ापुर एस.एन. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर जनपद में शिक्षा जगत में नम्बर वन एस.एन. पब्लिक स्कूल मुसफ्फरगंज ब्रांच में चेयरमैन डॉo राजेश सिंह व डायरेक्टर संध्या सिंह ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, एस.एन. पब्लिक स्कूल मुसफ्फरगंज ब्रांच में शैक्षणिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन हुआ, जिसमे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और जेईई एडवांस में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर चयनित होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, विद्यालय के चेयरमैन डॉo राजेश सिंह व डायरेक्टर संध्या सिंह ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, ऐसे मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉo राजेश सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है, तो वही डायरेक्टर संध्या सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि । विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास है, विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता ने विद्यालय का गौरव को बढ़ाया तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का कार्य किया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें