Advertisement

वाराणसी के ज्ञानदीप एकेडमी हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्रा की मौत सुसाइड नोट में वार्डन और शिक्षक पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

वाराणसी के ज्ञानदीप एकेडमी हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्रा की मौत सुसाइड नोट में वार्डन और शिक्षक पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
वाराणसी थाना लंका क्षेत्र स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में कक्षा 7 की 12 वर्षीय छात्रा स्नेहा मिश्रा की मौत से हड़कंप मच गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच शुरू की, बताया गया कि छात्रा बिहार के सिवान जिले के थाना गोपालपुर रतनपुर क्षेत्र के बैजरहा गांव की रहने वाली थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, पुलिस के अनुसार, शिवप्रसाद गुप्त कॉलोनी, लेन नंबर-3 स्थित हॉस्टल से छात्रा के साथ हुई घटना की सूचना मिली थी, पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई, छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमे उसने हॉस्टल की वार्डन प्रीति मिश्रा और ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक शैलेश कुमार यादव पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाए जाने की बात कही गई है, छात्रा के पिता तारकेश्वर मिश्रा ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखे बेटी के शव को देखा और वार्डन प्रीति मिश्रा तथा शिक्षक शैलेश कुमार यादव के खिलाफ लंका थाने में लिखित तहरीर दी, पुलिस सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें