उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यो में कभी भी बज सकता है विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल, नवम्बर दिसम्बर में हो सकते है चुनाव, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2026 में कराए जाने की संभावना, भाजपा ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर इकाइयों को चुनावी तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए, फरवरी-मार्च 2027 की बजाय समय से पहले चुनाव कराने पर मंथन किया जा रहा है, प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव कराने की रणनीति पर विचार चल रहा है, भाजपा नेतृत्व ने राज्य इकाइयों से संगठनात्मक नियुक्तियां और चुनावी तैयारियां जल्द पूरी करने को कहा, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड की राज्य इकाइयों ने तैयारियों को लेकर संकेत दिए है, विपक्षी दलों में भी संभावित समयपूर्व चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गयी है, इंडिया गठबंधन की बैठक में भी जल्द चुनाव की संभावनाओं पर चर्चा की गई, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच चुनावी रणनीति को लेकर बातचीत होने की भी खबर आ रही है, चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार अंतिम मतदाता सूची समयपूर्व चुनाव में बाधा नहीं बनेगी, जरूरत पड़ने पर जनवरी 2027 की मतदाता सूची को पहले ही अंतिम रूप दिया जा सकता है, हालांकि चुनाव की तारीखों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है , सूत्र
Share: