Advertisement Advertisement

मिज़ापुर मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित विशेष लोक अदालत में 135 वादों का हुआ निस्तारण ₹1,19,300 जुर्माना हुआ वसूल

मिज़ापुर मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित विशेष लोक अदालत में 135 वादों का हुआ निस्तारण ₹1,19,300 जुर्माना हुआ वसूल
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायालय परिसर में आज मोटर वाहन अधिनियम (एम०वी० एक्ट) से संबंधित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, उक्त विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 135 मामलों का निस्तारण किया गया, इसके अतिरिक्त ई-विधिक सेवा एवं Payment Setu के माध्यम से कुल ₹1,19,300/- (रुपये एक लाख उन्नीस हजार तीन सौ मात्र) जुर्माने की धनराशि वसूल की गई, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार गौतम ने बताया कि विशेष लोक अदालत के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों का सुलह-समझौते एवं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुलभ, सरल एवं कम खर्चीली न्यायिक व्यवस्था उपलब्ध कराना रहा, इस दौरान आमजन से अपील की गई कि दिनांक 12.12.2026 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने अधिकाधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह समझौते एवं सहमति के आधार पर निस्तारण कराकर इस सरल एवं सुलभ न्यायिक व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाएं,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें