मिर्ज़ापुर निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण का आज मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया गया, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने नगर के घंटाघर के बूथ संख्या-354, 355, 356 व 357 का भ्रमण कर मौके पर बी0एल0ओ0 तथा मतदाताओं व नागरिकों से वार्ता की, निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराया जाए, मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम सम्मिलित करने, अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के नियमानुसार निस्तारण तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, वही दूसरी तरफ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विकास सिटी अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय भिस्कुरी पर स्थित बूथ संख्या-418, 419 एवं प्राथमिक विद्यालय बरकछा कला के बूथ संख्या-370, 371, 372 तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय (कम्पोजिट) पर स्थित बूथ संख्या-415, 416 एवं 417 पर भ्रमण कर निरीक्षण किया, वहा मौजूद मतदाताओं व नागरिकों से वार्ता की, जिलाधिकारी ने बी0एल0ओ0 व ग्राम प्रधान से कहा कि 18 वर्ष से ऊपर पुरूष एवं महिलाओं का प्राथमिकता पर फार्म भरवाया जाना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रहने पाएं,
Share: