मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के सेमरी गांव से दो दिन पूर्व सोमवार को 12 वर्षीय बच्चे प्रिंस का अपहरण कर लिया गया था, आज बुद्धवार को प्रिंस का शव लालगंज क्षेत्र के कुशियरा जंगल में मिलने के बाद नाराज परिजन व ग्रामीणों ने NH 135 पर लगाया जाम लगा दिया, परिजनों द्वारा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसकी वजह से प्रिंस की हत्या। कर दिया गया, जब कि आरोपी द्वारा परिजनों को फोन कर 50 लाख की। फिरौती मांगी गयी थी, जिसके बारे में पुलिस को जानकारी दी गयी थी, आरोपी ने बड़े ही नाटकीय ढंग से प्रिंस का अपहरण किया था, जिससे किसी को कोई शक न हो, पहले आरोपी ने प्रिंस से किसी न किसी भजने जान पहचान बढ़ाई, अपहरण वाले दिन आरोपी पिंटू उर्फ शैलेन्द्र प्रिंस को बाइक चलाना सिखाने के बहाने ले गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा, जिसमे देखा जा सकता है कि आरोपी प्रिंस से बाइक चलवा रहा, बरहाल पुलिस मुठभेड़ में पिंटू उर्फ शैलेंद्र के दोनों पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है,
Share: