Advertisement

मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के अदवा बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद छह गेट खोले गए सड़क हुई जलमग्न कई गांव के घरों में घुसा पानी

मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के अदवा बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद छह गेट खोले गए सड़क हुई जलमग्न कई गांव के घरों में घुसा पानी
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के अदवा बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद बांध के छह गेट को सिंचाई विभाग की तरफ से खोल दिया गया है, जिसकी वजह से आस पास की सड़के जलमग्न हो गयी है, कुछ गांव के घरों में भी पानी घुस गया है, हलिया हथेड़ा मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिसकी वजह से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है, हलिया ड्रमंडगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, बांध के छह गेट खुलने से अदवा नदी उफान पर आ गई है, स्थानीय लोगो द्वारा बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ जैसे हालात होने से आवागमन प्रभावित हुआ है, कई मकानों और दुकानों में पानी घुसने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, अदवा नदी में बढ़ जैसे हालात होने की वजह से दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हर वर्ष इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है, वही सिचाई विभाग के जेई सिद्धार्थ कुमार द्वारा बताया गया कि बांध का जलस्तर कम होने पर पानी छोड़ना कम कर दिया जाएगा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें