Advertisement

मिर्ज़ापुर सहित यूपी में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 29 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मिर्ज़ापुर सहित यूपी में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 29 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश के आसार
मिर्ज़ापुर सहित उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर से 28 से 30 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी और मध्यांचल में बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है, 29 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्तूबर को चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में भारी बारिश हो सकती है, वहीं पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, इस मौसमी बदलाव से तीन दिनों में प्रदेश भर में तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 25 अक्तूबर को गहन अवदाब में बदल सकता है, इसके बाद इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने के आसार हैं, इसी मौसम तंत्र का असर 28 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश में दिखने लगेगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें