मिर्ज़ापुर सहित पूरे यूपी में क्या स्मार्ट मीटर बन गया है उपभोक्ताओं का खून चूसने वाला मीटर, मिर्ज़ापुर करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि समय रहते अगर शासन नहीं चेता, तो सड़कों पर होगा विशाल जन आंदोलन, करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर का आतंक जनता पर छाया हुआ है, प्रत्येक ग्राहक के बिजली के मीटर में एक चिप लगा हुआ है, जिसे बिजली विभाग के अधिकारी गण अपने चेंबर में बैठे-बैठे रिमोट से कंट्रोल करते हैं, जिससे आए दिन लोगों के घरों की समस्याएं बढ़ रही हैं, यह स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का खून चूसने वाला मीटर बन चुका है, ग्राहकों ने पूरा बिजली का बिल दिया हुआ है फिर भी एडवांस बुकिंग के नाम पर उनके पैसे ब्लॉक कर रहे हैं, यदि वह पैसे नहीं दे पा रहे हैं तो उनके घरों की बिजली काट दी जा रही है, इस धोखाधड़ी का विरोध करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरबार ने कहा है कि यदि सरकार ग्राहकों के घरों पर लगाए तमाम स्मार्ट मीटर को वापस उतार कर पुराने जेनुइन मीटर नहीं स्थापित करता है तो स्मार्ट मीटर की धोखाधड़ी के खिलाफ एक बहुत विशाल जन आंदोलन किया जाएगा , जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग एवं प्रशासन की होगी, दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि उपभोक्ता पूरा बिल देने के बावजूद अंधेरे में रहना पड़ रहा है, पैसा भर रहा है लेकिन वह एडवांस और रिजर्व के नाम पर जमा कर लिया जा रहा है, बिजली का बिल पूरा होने के बावजूद घरों की बिजली कनेक्शन काट दी जा रही है, और यह कार्य सीढ़ी लगाकर मजदूर नहीं कर रहे हैं जिनसे बात किया जा सके, ग्राहकों को बिना जानकारी दिए ऑफिस में बैठे हुए बिजली विभाग के कतिपय अधिकारी गण मीटर में लगे चिप से अपने रिमोट से बिजली कनेक्शन को बंद कर दे रहे हैं, गर्मी की ऐसी जलन स्थिति में जहां परिवार में बच्चे गर्मी से बिल-बिला रहे हैं पानी के लिए तरस रहे हैं, और बिजली विभाग अपने नाटक पर उतारू है, यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा ,
Share: