Advertisement

मिर्ज़ापुर व्यापार सभा ने प्रदर्शन कर बोले अधिकारी व्यापारियों को न करे परेशान अन्यथा होगा आन्दोलन

मिर्ज़ापुर व्यापार सभा ने प्रदर्शन कर बोले अधिकारी व्यापारियों को न करे परेशान अन्यथा होगा आन्दोलन
मिर्ज़ापुर समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट से हाथ में तख्ती लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुॅचकर प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में पाॅच सूत्रीय माॅग पत्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौपा, जिसमें माॅग की गई कि सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जाॅच एवं सैपलिंग के नाम पर हलवाई, परचून किराना एवं अन्य छोटे दुकानदारो को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे उनका मानिसक उत्पीड़न हो रहा है, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जाॅच प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो, छोटे दुकानदारो का अनावश्यक उत्पीड़न तत्काल रोका जाय तथा नियमों के अन्तर्गत व्यापार करने वाले व्यापारियों को सम्मान पूर्वक व्यापार करने का अवसर प्रदान किया जाए, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जाॅच के नाम पर व्यापारियों को औषधि विभाग के लोग व्यापारियों का दोहन कर रहे हे, कहा कि जाॅच कराकर दोषियो अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय, अन्यथा व्यापार सभा आन्दोलन के लिए बाध्य होगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें