Advertisement

मिर्ज़ापुर में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मड़िहान विधायक ने किसानों की सुनी समस्या मुआवजे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

मिर्ज़ापुर में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मड़िहान विधायक ने किसानों की सुनी समस्या मुआवजे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक आज अपने में विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में दौर करते हुए विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुए, तो वही दूसरी तरफ मिर्ज़ापुर में हुए बेमौसम बारिश से किसानों के फसल नुकसान होने पर मड़िहान विधायक ने किसानों की समस्याओ को सुना, विधायक जी ने तत्काल इस संबंध में अधिकारियों से फोन पर बात कर किसानों को मुआवजे देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कई गांव में दौरा करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं, ग्रामीणों एवं किसानों ने विधायक जी को अवगत कराया कि बेमौसम बारिश के कारण उनकी फसलों को काफी नुकसान हो गया है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो गई है, किसानों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश हैं कि बारिश एवं तूफान से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए, इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में फसलों का हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए, तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें