मिर्ज़ापुर नगर के भरुहना पटेल चौराहा पर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने जनपद के वरिष्ठ नेताओं के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया, इस अवसर पर विधायक जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुदृढ़ भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान है, सरदार पटेल जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह,पूर्व प्रमुख अनमोल सिंह, सत्येंद्र सिंह, अनिल सिंह, रामलखन सिंह सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे,
Share: