मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में दूर दराज से आने वाले दर्शनथियो के सामानों की चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने धरदबोचा, पुलिस जानकारी के अनुसार उन्नाव के एक परिवार दर्शन पूजन करने आये थे, दर्शनार्थी प्रियान्सु नितिन कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी रायपुर पुरवा थाना पुरवा जनपद उन्नाव जब धर्मशाला में जब आराम कर रहे थे, उस समय परिवार के सदस्यों का 05 मोबाइल फोन चोरी हो गया, जिसके सम्बन्ध में उन्होंने थाना विंध्याचल में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध चोरी के सम्बंध में तहरीर दिया था, पुलिस तहरीर के आधार पर सर्विलांस की मदद से जांच करते हुए, मुखबीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अर्जुन बिन्द पुत्र रमेश बिन्द निवासी ग्राम छोटकी महुवरिया थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया,
Share: