वाराणसी रामनगर के प्रसिद्ध रामलीला में आजमगढ़ से आया हाथी रविवार पागल हो गया था, अपने महावत को पटककर बुरी तरह से घायल कर दिया था, जिसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, पागल हाथी ने दो दिनों तक आस पास के क्षेत्र में खूब उपद्रव मचाया, जिसको काबू करने के लिए गोरखपुर से डॉक्टरों की टीम आयी, पागल हाथी को एक के बाद एक तीन इंजेक्शन दिया गया, तब उस पर काबू पाया जा सका, हाथी को रासलीला मैदान में बांधकर रखा गया है, वन विभाग और हाथी मालिक के कर्मचारी उसकी निगरानी कर रहे हैं, मालिक हाथी को वापस आजमगढ़ ले जाने की तैयारी में है,
Share: