
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम मे आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने माँ विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने माता के धाम में आकर आशीर्वाद लिया, नवरात्र के पहले दिन जहा चार लाख श्रद्धालु दर्शन पूजन किये थे, वही नवरात के दूसरे दिन भी चार लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके, दो दिनों में माता के आठ लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया, कई प्रदेश व दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेने आ रहे है, भक्तों की भारी भीड़ कतार लगा कर धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए, पूरी श्रद्धा के साथ आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर आगे बढ़ रहे है ,


