मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपनी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला कर भगाने के सम्बंध में नामजद अभियुक्त के विरूद्ध तहरीर दी थी, जिसके आधार पर धारा 137(2), 87, 352, 351(2) बीएनएस पंजीकृत कर लिया गया था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त भरत पुत्र भौला गौतम निवासी ग्राम महुआरिकला थाना विन्ध्याचल धारा 137(2), 87, 352, 351(2), 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया ,
Share: