मिर्ज़ापुर जनपद के दो थाना क्षेत्र से फरार सात वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, जिसमे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दो फरार वारंटी व थाना चुनार पुलिस ने पांच वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में ग्यारह थाने पर 30 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली शहर में 04, थाना कोतवाली कटरा में 02, थाना कोतवाली देहात में 04, थाना चुनार में 11, थाना अदलहाट में 02, थाना जमलापुर में 02, थाना लालगंज में 01, थाना जिगना में 01, थाना हलिया में 01, थाना ड्रमण्डगंज में 01, थाना राजगढ़ में 01 कुल 30 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया ,
Share: