मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में एक व्यक्ति को उसकी हत्या करने की नियत से पूरी तरह पीटकर घायल करने वाले 5 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पर 22 दिसम्बर को ग्राम अकोढ़ी निवासी विजय मिश्रा द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध एक राय होकर जान से मारने की नियत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था , जिसमे पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज 05 अभियुक्तों 1.बऊ सिंह उर्फ नागेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0अमर बहादुर सिंह , 2.अतुल सिंह उर्फ मृगेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह , 3.नीतीश सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र कोमल सिंह , 4.नीरज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह व 5. मिन्टू सिंह उर्फ आशीष पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा कर जेल भेज दिया ,