मिर्ज़ापुर विध्याचल प्रबोधिनी एकादशी पर शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, इस अवसर पर आयोजित दीपदान महोत्सव में मंदिर परिसर को 11 हजार दीपों से सजाया गया, दीपों की रोशनी से विध्य कॉरिडोर जगमगा उठा, भोर में मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा, श्री विध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के अनुसार, देर शाम तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए,
Share: