मिर्ज़ापुर अक्षय नवमी के पावन पर्व पर छिवलहा महावीर मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओ ने आवंला वृक्ष का पूजन कर उसके नीचे भोजन बनाके प्रसाद ग्रहण किया, आज बुद्धवार को अक्षय नवमी के पावन पर्व पर लोहंडी स्थित छिवलहा महावीर मंदिर प्रांगण में आज भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा, श्रद्धालुओ द्वारा मंदिर परिसर में स्थित आंवले के वृक्ष के नीचे सैकड़ों भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आंवले के वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, महिलाओं ने वृक्ष के नीचे दीप जलाकर पूजा की, उसके बाद आवंला वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर प्रसाद ग्रहण किया, मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे पूजा करने से उसके नीचे भोज बनाकर प्रसाद ग्रहण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है,
Share: