मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम आज भदोही व मिर्ज़ापुर के विभिन्न छठ पूजा महापर्व के पूजा घाटों का भ्रमण कर निरीक्षण करने पहुंचे, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा घाटों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया, इस दौरान निर्देशित किया गया कि जिन घाटों पर जलस्तर अधिक एवं गहराई ज्यादा है, वहां मजबूत बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा नाव व गोताखोर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, छठपूजा घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही घाटों पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने एवं वापस लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखी जाए तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी निरंतर भ्रमणशील रहें, ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे छठ पूजा महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जा सके,
Share: