मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के अस्पताल रोड पर भगवान राम के बाण और हनुमान जी की गदा के प्रहार से रावण का पुतला गिरते ही उसके टुकड़े लेने के लिए लोगों में होड़ मच जाती है, मान्यता है कि रावण के पुतले के अवशेष को घर ले जाने पर बुरी बाधाएं दूर होती है, ये परम्परा वर्षो से चली आ रही है, रावम को दहन न करके उसके पुतले को लूटने का रिवाज है, देशभर में जहा विजयादशमी पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है, लेकिन मां विंध्यवासिनी की नगरी विंध्याचल में रावण दहन से जुड़ी यह एक अलग परंपरा देखने को मिलती है, स्थानीय लोगो के अनुसार रावण के पुतले का एक हिस्सा घर ले जाकर रखने से भूत-प्रेत और अन्य बाधाएं दूर रहती हैं, कुछ लोग यह भी मानते हैं कि पुतले का टुकड़ा घर में रखने से खटमल नहीं लगते,
Share: