मिर्ज़ापुर विंध्याचल में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि, शान्ति और खुशहाली की कामना की, मुख्यमंत्री आज लगभग 10ः40 बजे मोतिया झील स्थित हेलीपैड पर पहुंचे जहां से विन्ध्याचल मन्दिर जाकर दर्शन पूजन किया, दर्शन पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा विन्ध्याचल के पक्का घाट पहुंचकर गंगा नदी पर निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण कर उसके प्रगति के बारे में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से विस्तृत जानकारी ली, उसके बाद विन्ध्याचल के कालीखोह मोड़ पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे, सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के द्वारा विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर, अयोध्या मन्दिर, काशी विश्वनाथ मन्दिर सहित धार्मिक व पर्यटन स्थलों का सर्वांर्गीण विकास किया गया है, धार्मिक स्थलों का विकास एवं श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, धार्मिक स्थलों का विकास होने से उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होते है, मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम, कारीडोर इसी दिशा में किए गए कार्यो का एक जीवन्त उदाहरण है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही है,
Share: